बिजनौर की कई नगरपालिकाओ और नगरपंचायत को मिली वाई फाई सुविधा अभी शुरू नही हुई, की शिकायत।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 30 सितंबर , 2021

नजीबाबाद: आरटीआई कार्यकर्ता ने-मिशन युवा के अंतर्गत जिले की कई नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा शुरू में अभी तक ना होने की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय को की हैं।

नजीबाबाद निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे एक शिकायती पत्र में कहा कि बीते दिनों शासन ने यूपी निकाय में मिशन युवा के तहत आदेश जारी किये थे कि हर नगरपालिका और नगरपंचायत में मुफ्त वाई फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कार्य सितंबर माह के अंत तक पूरा होना था परंतु जनपद की कई नगरपालिकाओ और नगरपंचायत में इस योजना में कार्य तक शुरू तक नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी के तहत नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसके लिए शासन ने सभी निकायों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिले की नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में कम से कम एक सार्वजनिक स्थान पर वाईफाई उपलब्ध कराया जाएगा।

मिशन युवा के तहत लगने वाले वाईफाई से युवा इंटरनेट की सेवा का लाभ ले सकेंगे। वाईफाई पर आने वाला खर्च भी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों को वहन करना होगा।

फ्री वाईफाई की सुविधा खासकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लाक व रजिस्ट्रार कार्यालय के आसपास दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित करने के लिए कहा गया है। परन्तु जनपद में कई जगहों पर उक्त कार्यो को अभी तक शुरू नही किया गया है जोकि सोचनीय हैं

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago