कावड़ यात्रा की तैयारियों में जुटे मंडावली थाना अध्यक्ष नदी के पुल के पास बनाया जा रहा है अस्थाई पुल

Bijnor:- कावड़ यात्रा को लेकर मंडावली पुलिस ने बड़े जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है थाना अध्यक्ष कावड़ यात्रा को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे हैं वह अभी से कावड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं कावड़ियों को रोड पर चलने में परेशानी ना हो रोड पर जाम ना लगे इसको लेकर पुलिस तैयारी कर रही है,

फरवरी माह में कावड़ यात्रा शुरू होगी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है मंडावली क्षेत्र से लाखों की संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं हरिद्वार से चलने के बाद कावड़ियों का सबसे पहला पड़ाव मंडावली क्षेत्र का मोटा महादेव मंदिर होता है यहां से लाखों की संख्या में शिवभक्त जल चढ़ाकर आगे के लिए रवाना होते हैं

कावड़ यात्रा को पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर मंडावली पुलिस पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है जब कावड़ यात्रा अपने पूरे शबाब पर होती है उस वक्त मोटा महादेव मंदिर के पास से गुजरना मुश्किल हो जाता है कभी-कभी बहुत लंबा जाम लग जाता है जिसकी वजह से कावड़ियों एवं आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है पुलिस प्रशासन को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है

इसी से बचने के लिए इस बार मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के द्वारा जाम की स्तिथि से बचने को एक प्रयास किया जा रहा है मोटा महादेव मंदिर से कुछ दूरी पर रतनाल नदी पड़ती है कांवरियों की संख्या अधिक होने की वजह से वहां पर ज्यादा भीड़ हो जाती है और जाम की स्थिति बन जाती है इसी से बचाव को लेकर मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के द्वारा जन सहयोग से एक अस्थाई पुल बनवाया जा रहा है जिसका काम शुरू करा दिया गया है

थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा यह एक प्रयास किया जा रहा है कि यह अस्थाई पुल बन जाएगा तो इसके ऊपर से कावड़िया निकलेंगे ताकि रोड पर भीड़ कम रहे और जाम की स्थिति ना बने पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्य कि क्षेत्र के लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं

उम्मीद है कि इस बार कावड़ यात्रा और वर्षों की भांति ज्यादा कुशल तरीके से संपन्न होगी इस अस्थाई पुल बनने के बाद रोड पर जाम की स्थिति को रोका जा सकता है इससे कावड़ियों को भी असुविधा नहीं होगी और क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता अब्दुल रहमान अल्वी मंडावली

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago