ग्राम विकास अधिकारी पर गलत तरीके से राशन डीलर का चुनाव कराने का आरोप

▪️ग्राम दहिरपुर में ग्राम विकास अधिकारी पर गलत तरीके से राशन डीलर का चुनाव कराने का आरोप।

▪️कई अधिकारियों को पत्र देकर ग्रामीणों ने की प्रस्ताव निरस्त कराने की मांग।

बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र के ग्राम दहिरपुर में 2 जून 2022 को राशन डीलर का प्रस्ताव वोटिंग के जरिए हुआ ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर एक पक्ष से हम साज होकर गलत तरीके से प्रस्ताव कराने का आरोप लगाते हुए कई अधिकारियों को पत्र देकर राशन डीलर का प्रस्ताव निरस्त करा कर व दोबारा प्रस्ताव कराने की मांग की है

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 6 माह पहले गांव के राशन डीलर की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया था जिसके बाद गांव में नए राशन डीलर का चयन होना था जिसमें अधिकारियों के द्वारा गांव में वोटिंग के जरिए 2 जून को प्रस्ताव करने के लिए ग्रामीणों को सूचना दी गई थी जिसमें गांव के ही जावेद वह

अमजद ने राशन डीलर प्रस्ताव के लिए नामांकन कराया था अमजद पक्ष के लोगों का आरोप है की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के द्वारा उन्हें प्रस्ताव वोटिंग करने का स्थान पंचायत घर लिखित में बताया गया था वोटिंग के समय अमजद पक्ष के लोग पंचायत घर पर जमा हुए और काफी समय तक बैठे रहे आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा यह कहकर प्रस्ताव निरस्त करने की बात बताई गई की अगली तारीख पर प्रस्ताव किया जाएगा आज किसी कारण निरस्त कर दी गई है

जबकि जावेद पक्ष के लोग जूनियर हाई स्कूल में मौजूद थे ग्रामीणों का कहना है कि उनको जूनियर हाई स्कूल के लिए बताया गया था ग्राम विकास अधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल में जाकर जावेद के पक्ष में प्रस्ताव करा दिया जिससे अमजद पक्ष के लोग सहमत नहीं हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने जावेद पक्ष से हम साथ होकर उन्हें गलत सूचना देकर यह प्रस्ताव कराया है अमजद पक्ष के लोगों ने एडीओ वीडियो एसडीएम और जिला अधिकारी को पत्र देकर ग्राम पंचायत अधिकारी के द्वारा कराए गए प्रस्ताव को निरस्त कराने की मांग की है

ग्राम विकास अधिकारी पर गलत तरीके से राशन डीलर का चुनाव कराने का आरोप।

मंडावली से हमारे संवाददाता अब्दुल रहमान अल्वी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago