बिजनौर के मंडावली में शराब से भरा ट्रक पलटा मौके का फायदा उठा शराब लूट ले गए पियक्कड़, ड्राइवर घायल अवस्था में दर्द से तड़पता रहा

बिजनौर के थाना क्षेत्र मंडावली में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जिले में एक सड़क हादसे में शराब से लदा ट्रक पलट गया

इस दौरान बड़ी तादाद में पियक्कड़ ट्रक पर टूट पड़े लोग जेबों में भर-भरकर शराब की बोतलें ले जाने लगे. वहीं पास खड़ा ट्रक चालक असहाय होकर मदद मांगता रहा लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की. पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया.

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरअसल आपको बता दें कि यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के मंडवली क्षेत्र का है. यहां जटपुरा हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक शराब से भरा हुआ अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से जा टकराया

इसके बाद ट्रक ड्राइवर गंभीर घायल हो गया और ट्रक में भरी शराब सड़क पर जा गिरी. इसी दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घायल ट्रक ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने की जगह शराब की बोतलें लूटनी शुरू कर दी. लोगों ने जेबों में भर-भरकर शराब की बोतलें लूटीं

वहीं घायल ट्रक चालक मदद मांगता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने शराबियों को खदेड़ा

इसके बाद घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में घायल ट्रक चालक का इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना आबकारी विभाग की दे दी गई है.


बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago