मंडावली में अनियंत्रित होकर मैक्स नहर में गिरी 2 महिलाओं की मौत चालक गंभीर

▪️यह दुखद घटना बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मंडावली में घटीं है,

देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार पत्नी व किराएदार महिला की हुई मौत चालक अस्पताल में भर्ती देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर दर्शन कर लिए एक परिवार मैक्स के द्वारा जा रहा था जैसे ही उनकी मैक्स मंडावली थाना क्षेत्र के पूर्वी गंग नहर पर पहुंचे तभी मैक्स अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी,

मैक्स के नहर में गिरने की सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष संदीप त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें मौके से एक महिला का शव बरामद किया गया एक महिला व चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर दूसरी महिला की भी मौत हो गई थानाध्यक्ष मंडावली ने बताया कि यह परिवार देहरादून से कोटद्वार सिद्धबली मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था जिसमें चालक की पत्नी व उसके किराएदार थी जिनकी मौत हुई है चालक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है,

आपको बता दें कि इस नहर में 1 वर्ष में दर्जनों लोग अपनी जान गवा चुके हैं इस नहर पर सफर करना कई लोगों के लिए उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया 1 वर्ष में कई बार कई गाड़ियां इस नहर के अंदर समा गई जिसमें दर्जन भर लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई गंभीर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है,

नहर के किनारे पर कोई ऐसा डिवाइडर नहीं बनाया गया जिससे अनियंत्रित होने वाला वाहन और रुक सके जिसका नतीजा यह होता है कि अब तक दर्जनों लोग इस नहर की भेंट चढ़ चुके हैं,

बिजनौर जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी आला अधिकारी मंडावली में हुई घटना की जानकारी लेने के लिए मौके पर पहूंचे,

ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक दो महिलाओं की मौत व एक व्यक्ति गम्भीर बताया जा रहा है,

आप एक्सक्लूसिव रिपोर्ट देख सकते हैं थोड़ी देर बाद हमारे यू टयूब चैनल पर, बिजनौर एक्सप्रेस पर

Report by Rehman alvi

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago