बिजनौर में हुए डबल मर्डर के मुख्य इनामी आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

बिजनौर में बीती 9 मई को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश को लेकर चाचा भतीजे की गोलियों से भूनकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी पुलिस ने नामजद 6 आरोपियों में से 4 को पकड़ के पहले ही जेल भेज दिया था

लेकिन डबल मर्डर के मुख्य आरोपी पति पत्नी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों के ऊपर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जिसके बाद आज दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही दो साजिश कर्ता भी गिरफ्तार किए गए है,

आप को बता दें कि बिजनौर के धोकलपुर गांव में 9 मई को दिनदहाड़े गांव निवासी धीरसिंह और उसके भतीजे अंकुर को गांव के ही अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी

हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही थी। दरअसल साल 2015 को 15 अगस्त के दिन गांव के ही एक निजी स्कूल में झंडा रोहन के दौरान अमनसिंह की गांव के ही अंकुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अमन सिंह की हत्या के मामले में अंकुर, जगवीर और धीरसिंह नामजद किये गए थे और ये तीनों लोग जेल गए थे।

दो साल पहले धीर सिंह और अंकुर जमानत पर जेल से बाहर आये थे और जगवीर अभी भी जेल में ही बन्द है। लेकिन 9 तारीख को मृतक अमन सिंह के बेटे अनुज ने अपने पिता की हत्या का बदला लेते हुए अपने 5 दोस्तों के साथ मिलकर अंकुर और धीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर की वारदात पर मोके पर एसपी और मुरादाबाद डीआईजी ने घटना स्थल का जायजा लिया था

पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को जेल भेज दिया था लेकिन डबल मर्डर के मुख्य आरोपी अनुज और उसकी पत्नी लवली फरार चल रहे थे।

पुलिस ने इनके ऊपर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आज पुलिस ने अनुज और उसकी पत्नी लवली और हर्ष व टीकम को मुठभेड़ के दौरान थाना शहर कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

हर्ष और टीकम हत्या की साजिश में शामिल बताए जा रहे है पुलिस ने इनके पास से एक बन्दूक भी बरामद की है। पुलिस की विवेचना में अनुज का भाई नितिन जोकि फौजी है उसको भी साजिश में पाया गया है उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है जल्द ही एसएसबी पटना में तैनात नितिन फौजी को भी पुलिस गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago