बिजनौर में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान राजा दशरथ की लाइव मौत

Edited By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 16 अक्टूबर , 2021

बिजनौर में रामलीला मंचन का रोल करने के दौरान राम विलाप के दौरान राजा दशरथ का किरदार निभा रहे राजेंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई बिजनौर जिले के रेहड़ थाना इलाके गांव हसनपुर में रामलीला का आयोजन किया जा रहा था।

इसी रामलीला में गांव के ही राजेन्द्र सिंह जोकि पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके है वो राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे। राम लीला में भगवान राम को जब 14 साल का वनवास हुआ था और राजा दशरथ ने अपने महामंत्री सुमन्त जी को राम जी के साथ वन में इस आशा के साथ भेजा था कि आप राम को वन में घुमाकर ले आओ।

राम जी वन में रुक गए और राम जी ने सुमन्त जी को वापिस भेज दिया। सुमन्त जी जब राजा दशरथ के पास आये तो राम को न देखकर राजा दशरथ इतने भावुक हो गए कि राजा दसरथ का किरदार निभा रहे राजेन्द्र नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गयी।

पर्दा गिरने के बाद अन्य साथी कलाकार राजेन्द्र को उठाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन राजेन्द्र सिंह का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। राजेन्द्र पिछले 20 वर्षों से राजा दशरथ का किरदार निभा रहे थे।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago