बिजनौर में बाईक सवार एलआईसी एजेंट को वाहन ने मारी टक्कर

न्यूज डेस्क, बिजनौर| Edited by : बिजनौर एक्सप्रेस | Reported by: मौ. शुऐब | अफजलगढ़ | Updated 20 Feb 2023

◾️सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ

◾️व्यक्ति 38 वर्षीय एलआईसी एजेंट बताया जा रहा है

अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित गांव मेघपुर की पुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 38 वर्षीय एलआईसी एजेंट की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर छिपरी निवासी शीशपाल सिंह उम्र 38 वर्षीय पुत्र चंद्रपाल सिंह एलआईसी धामपुर में कार्य करता है।

बीती रात वह अफजलगढ़ क्षेत्र में एलआईसी के किसी काम से आया हुआ था। जब बाइक सवार शीशपाल सिंह नेशनल हाइवे स्थित गांव मेघपुर की पुलिया के पास पहुंचा तो उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार सड़क पर नीचे गिर गया। दुर्घटना में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौ. शुऐब अफजलगढ़

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

https://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago