बिजनौर में विदुरकुटी गंगा मेले में आये लाखो श्रद्धालु। दूर तक श्रद्धालु के तंबू ही तंबू नजर आये।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | न्यूज डेस्क, बिजनौर।

बिजनौर में विदुरकुटी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर खिचड़ी खाई कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक आस्था के अनुरूप हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगा में डुबकी लगाई और बहुत से लोगों ने अपनी पितरों का अर्पण किया ।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम विदुर कुटी एवं दारानगरगंज में गंगा स्नान मेले का भ्रमण कर घाटों का निरीक्षण किया। तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों का जायजा लेते हुए समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पौराणिक मेला कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने चरम पर पहुंच गया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ से मीना बाजार सहित मुख्य चौराहे तथा गंगा घाट खचाखच भरे नजर आए।मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदारी करते हुए पकौड़ी और जलेबी का जमकर स्वाद लिया।

मेले में पहुंची श्रद्धालु की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेला स्थल से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर तक मुख्य रास्ते पर दोनों और श्रद्धालु के तंबू ही तंबू नजर आ रहे हैं। उधर मेले में जिला पंचायत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण, नृत्य आर्केस्ट्रा तथा लेजर शो का प्रसारण किया। गंगा तट पर श्रद्धालु अपने परिवार के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

मेले को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए पुलिस- प्रशासन भी लगातार नजर बनाए था ।घाट सहित पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस लगातार गस्त करके मॉनिटरिंग कर रही थी यातायात पुलिस भी मेला क्षेत्र में बने दो पहिया वाहनों चार पहिया वाहनों को पार्किंग में खड़ा करवाया पुलिस अधीक्षक बिजनौर नीरज जादौन ने सुबह ही गंगा घाट मेला क्षेत्र सीसीटीवी कैमरें का निरीक्षण किया और मोटर वोट में बैठकर पुलिस की ड्यूटी चेक की और गगा स्नान कर रहे श्रद्धालुओं को गहरे जल में न जाने की चेतावनी दी। उनके साथ एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन, सीओ सिटी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम बिजनौर राजवर्धन तोमर, सीओ अर्चना आदि अधिकारी मौजूद रहे

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
https://youtube.com/@bijnorexpress
https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago