कपड़े की दुकान में लगी आग से लाखो का नुकसान

चांदपुर न्यूज़:- बिजनौर जिले के चांदपुर शहर के ढाली बाजार पर स्थित रामकिशन दास बजाज की दुकान की दूसरी मंजिल पर कपड़े के विशाल स्टोर में लगी भंयकर आग से जहां लाखों रूपया के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग के विकराल रूप ले लिये जाने से बिंल्डिंग में दरार पड जाने से धुंआ निकल निकलते देख किसी अनहोनी को लेकर घटना स्थल से लोगों की भींड हटनी शुरू हो गई थी।
आग बुझाने के लिए धामपुर, बिजनौर व चांदपुर की तीन अग्निशामक गाडियां पानी से दो घन्टे से आग बुझाने के प्रयास में लगी जरूरी थी। परन्तु प्रचंड़ अग्नि तक फायर बिगेड़ कर्मियों को पहुंचने के लिए स्थान के अभाव में आग पर चार घंटों के प्रयास के बावजूद आग पर काबू पाने के हर प्रयास विफल साबित हो रहे थे।

चांदपुर नगर के ढाली बाजार के सबसे बड़े वस्त्र विकेताओं में से एक रामकिशन दास बजाज की ऊपरी मंजिल के विशाल कपडा स्टोर में सोमवार देर रात्रि के सवा दो बजे के करीब कुछ लोगों ने धुँआ उठते देखा और दुकान स्वामी सौरव जैन को खबर दी। आग की खबर मिलते ही संयुक्त व्यापारी मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा, मनोज वर्मा, अजय वर्मा, संजू वर्मा,  मोहन बंसल, अतुल जैन पूर्व अध्यक्ष  सुधीर अग्रवाल, बीजेपी नेता विवेक कर्णवाल आदि बडी़ संख्या में घटना स्थल पर मौजूद थे। परन्तु आग पर काबू न पाये जाने की स्थिति में दुकान में रखे कपडे को हटाया जा रहा था।।       

   
                                                                                 मौके पर पहुँची पुलिस  

   पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर तुरन्त पहुँच कर आग पर काबू करने का बहुत प्रयास किया लेकिन आग की लपटें इतनी थी कि आग पर कई घण्टों बाद काबू पाया गया। 

                                                                                आस पास भी है शोरूम                                                                     कपड़ा दुकान में आग लगने के बाद तत्काल कार्रवाई होने से अन्य दुकानें बच गई। यहां आस-पास बड़े शोरूम व बड़ी दुकानें हैं और यदि आग फैलती तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।          
    
                                                                                   कैसे लगी आग               
                                                                                खबर प्राप्त होने तक आग के कारणों का पता नही लग पाया है। मौके पर रोड़ को चारों तरफ से बन्द कर दिया गया है।                                                                                                    चांदपुर नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभी व्यापारी भाइयों को सूचित किया जाता है कि हमारे बीच मार्केट में श्री राम किशन दास जी के दुकान में जो आग ने नुकसान किया और भारी क्षति होने के कारण हमारा संयुक्त व्यापार मंडल उनके साथ है और अपने संयुक्त व्यापार मंडल के सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान आज बंद रखेंगे। हमें उम्मीद है कि सभी व्यापारी इस परिस्थिति में सहयोग करेंगे।

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 week ago

बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने “सड़क सुरक्षा माह” का शुभारंभ किया।

बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने "सड़क सुरक्षा माह" का शुभारंभ किया। यह माह 01…

3 weeks ago

अन्नदाता किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी बने नौशाद सैफी।

मीटिंग में पहुंचे जिला महासचिव शाहनवाज सैफी का संगठन के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से…

4 weeks ago

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में टीएमयू का फिर बजा डंका।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- एसआईएच- 2025 की सॉफ्टवेयर श्रेणी में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की टीम- सोलर…

1 month ago

बिजनौर में राष्ट्रीय लोक अदालत में यूपी ग्रामीण बैंक स्टाॅल लगाकर वादों का किया निस्तारण

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिजनौर ने आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को जजी…

1 month ago