कुवैत में फिर से कोरोना संक्रमण का प्रकोप, अरब मुल्कों सबसे अधिक मरीज़ कुवैत में

🔹बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कुवैत सरकार ने लगाएं कई कड़े प्रतिबंध,

Kuwait: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने उठाए कड़े कदम, एक महीने के लिए भूमि और समुद्री सीमाएँ बंद कर दीं हैं यह आदेश 24 फरवरी से लागू होगा जो 20 मार्च तक प्रभावी रहेंगे, कैबिनेट मिटिंग के बाद इसकी घोषणा कुवैती मंत्रिमंडल ने सोमवार सोमवार मतलब कल की,

कैबिनेट ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए कुवैत में सभी रेस्तरां और कैफे के अंदर ग्राहकों की उपस्थिति पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि डिलीवरी सेवाओं की अनुमति होगी। इसे अनिश्चित अवधि के लिए 24 फरवरी तक लागू किया जाएगा

आप को अवगत करवा दे की कुवैत में सैलून पहलें से ही बंद हैं, और देर शाम 08:00 बजे से कुवैत में लाॅकडाऊन लागू हो जाता है,

प्रधानमंत्री शेख सबा खालिद अल हमद अल सबाह की अध्यक्षता में सोमवार को सेफ़ पैलेस में आयोजित हुईं कैबिनेट की बैठक के दौरान इन सभी फैसलों को मंजूरी दी गई हैं,

कैबिनेट ने भूमि और समुद्री मार्गों को बंद करने का भी फैसला किया, जिसमें विभाजित क्षेत्र में शिपिंग और श्रमिकों के लिए छूट है,

नागरिकों को “प्रथम-डिग्री” रिश्तेदारों और घरेलू श्रमिकों की कंपनी के साथ भूमि और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से कुवैत लौटने की अनुमति होगी,

कैबिनेट ने एक संयुक्त आयोग बनाने का फैसला भी किया है, जिसकी अध्यक्षता आंतरिक मंत्रालय करेंगा यह स्वास्थ्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) का समूह होगा और यह देश में भविष्य में सभी आवागमन पर संस्थागत तरीके से सभी फैसलों को लागू करने के तंत्र की देखरेख करेगा,

Kuwait में पिछले 24 घंटों में Covid19 के 899 नए मरीज़ मिले हैं वहीं 5 लोगों की मौत हो गई हैं, कुवैत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 184,989 हो गई हैं,

▪️5 नई मौत के बाद (कुल 1,049)
▪️955 नई मामलों के बाद (कुल 173,182)
.10,758 सक्रिय मामले
▪️ICU 149
,न्यू टेस्ट 6,851 (कुल 1,738,555)


(Report by Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago