Categories: नहटौर

बिजनौर में कृषि बिलों के विरोध में लहलहाती गेंहू की फसल को नष्ट करा था किसान..आगे क्या हुआ देखें रिपोर्ट

Nahtor big news: बिजनौर के नहटौर में अपनी खड़ी फसल को नष्ट कर रहे किसान को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर रोका,

आप को बता दें कि थाना नहटौर क्षेत्र के ग्राम खजुरा जट में सुशील कुमार प्रजापति अपनी लहराती हुई फसल को नष्ट कर रहा था,

जैसे ही भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार को पता चला तो वह अपने कुछ साथियो सुभाष चन्द्र,शोवीर सिंह, हरपाल सिंह ,सुशील सोनू आदि को साथ लेकर मौके पर पहुँचे और फसल नष्ट कर रहे किसान को समझाया और फसल खराब करने से रोक लिया,

और कहा कि जब तक किसान नेता राकेश टिकैत का कोई आदेश नहीं आता जब तक कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे और आंदोलन करते रहेंगे,

दरअसल जब तक भारतीय यूनियन किसान के ब्लॉक अध्यक्षसंजीव कुमार पहुंचे तब तक किसान अपनी आधी फसल नष्ट कर चुका था।

फसल नष्ट कर रहे सुशील कुमार प्रजापति ने कहा कि किसान भूखे प्यासे दिल्ली की सड़कों पर पड़ा है।सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है सरकार अपनी तानाशाही कर रही है

कृषि कानून को वापस लेने को तैयार नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि जब तक हम फसल नष्ट कर रहे सुशील कुमार को रोकने के लिए आए तब तक वह अपनी आदि फसल नष्ट कर चुका था हम ने मौके पर पहुंच कर उसको रोका और समझाया,

बिजनौर के नहटौर में अपनी खड़ी फसल को नष्ट कर रहे किसान को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर रोका, bijnor express यू टयूब 👇चैनल पर देखें पूरी रिपोर्ट,

Chandpur news: आप को बता दें कि पहले भी जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव कुल्चाना निवासी सोहित कुमार किसान ने राकेश टिकैत की अपील पर अपनी पाच बीघा गेहूं की खड़ी फसल कृषि बिलों के विरोध में नष्ट कर दी थीं, और किसान आंदोलन में पूरा समर्थन देने की बात कही थी,

उन्होंने कहां था कि किसान भूखे प्यासे सड़कों पर रात दिन गुजार रहे हैं पर सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है, इसलिए विरोध दर्ज कराने के लिए मैने ऐसा किया है,

राकेश टिकैत की अपील का असर बिजनौर मे किसान ने गेहूँ की फसल को जोत कर तीनों कृषि कानून का किया विरोध..

https://youtu.be/7PViWI6UPsU





*नहटौर से हमारे सवांददाता मोहम्मद फैजान की ये रिपोर्ट*

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago