बिजनौर में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सभासद विनोद तोमर को मारी गोली ।

बिजनौर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व नगर पालिका सभासद पर बुलैट सवार बदमाशो की अंधाधुंध फायरिंग की गम्भीर हालत में मेरठ रेफर किया

आज रात 9 बजे विनोद तोमर (एडवोकेट/पार्षद) पुत्र दिलेर सिंह निवासी सिविल लाईन थाना कोतवाली शहर जनपद बिजनौर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे । स्कूट जैसे ही कालरा गेस्ट हॉउस के सामने पहुँचे तो बुलैट सवार अज्ञात बदमाशों ने उनको कमर पर गोली मार दी । इस संबंध में यूपी कांग्रेस में ट्वीट भी किया

विनोद तोमर द्वारा घायल अवस्था में अपने घर जाकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी । परिजनों द्वारा तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । जहाँ उसे मेरठ रेफर किया गया है।

मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर है। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी व शहर कोतवाल ने सी सी टी वी कैमरे की मदद से बदमाशो का पता लगाने मे लग गयी है ।

प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली शहर पर धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की त्वरित गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

बिजनौर से आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago