Categories: किरतपुर

भारत में जितनी आज़ादी राम को है उतनी रहीम को भी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र जुयाल

Bijnor: किरतपुर मदनी पब्लिक इण्टर कॉलेज में नितांत व्यक्तिगत कार्यक्रम में भाजपा के वृसजत नेता वह पूर्व राष्ट्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी सहयोग सेल श्री विरेन्द्र जुयाल ने शिरकत की व अपने विचार रखे,

बता दें कि बुधवार की दोपहर लगभग 11 बजे बस स्टैंड स्थित मदनी इण्टर कॉलेज में नितांत व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा सहयोग सेल विरेन्द्र जुयाल ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में हमारे देश को तरक़्की मिली है और अब हम ऐसे देश में रह रहे है जहाँ पर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जैसी नीति से काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश इतना मजबूत है कि कोई भी ताक़त आंख भर कर देखने वाली नही है। गंगा जमुनी तहजीब ही हमारे देश की ताकत है और उसके रक्षा करने वाले हम सब देश वासी है। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक का नही है बल्कि इसमें रहने वाले हर एक व्यक्ति का पूरा पूरा हक है।

उन्होंने कहा कि इस देश में जितनी आज़ादी राम को हे उतनी रहीम को है यहां पर किसी से भेदभाव नही किया जाता। इस मौके पर विरेन्द्र जुयाल को कॉलेज के मैमेजर हाजी शमशाद अहमद मदनी ने प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व वरिष्ठ समाज सेवी डाक्टर एम फैज़ान खान, हसन अली चौधरी, हाजी शमशाद अहमद मदनी, मोहम्मद शाहिद,अतीक अहमद, तसनीम जहां प्रधानाचार्या मदनी पब्लिक इण्टर कॉलेज ने विरेन्द्र जुयाल व कोटद्वार से आये सलमान योगी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर शकील सलमानी,हेमलता त्यागी,नरेश कुमार सैनी , महेश कुमर, श्रीमती सरिता,अशोक कुमार ,शहज़ाद शेख, लोकेश कुमार, रेणु शर्मा, सुखदेव प्रसाद, हर प्रसाद राणा ,फुरकन्ध अली चौधरी, दिनेश कुमार, शमीम अहमद,रियाज़ सलमानी, मोहम्मद अयाज़ उर्फ बबलू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हकीम ज़फ़र ने व संचालन हसन अली चौधरी एडवोकेट ने किया।

किरतपुर से मोहम्मद परवेज की यह खास रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago