Categories: किरतपुर

आगामी त्यौहारों के दृष्टिकोण से किरतपुर थाने में हुईं शांति समिति की बैठक

बिजनौर के किरतपुर थाने में रविवार शाम 5:00 बजे थाना किरतपुर द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद व शिवरात्रि को देखते हुए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया

आयोजन की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा व बैठक का संचालन भाजपा नगर महामंत्री गौरव पाराशर ने किया इस बैठक में एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष ज्यादा लोग उपस्थित रहे एसडीएम परमानंद झा ने सभी को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए सभी से ईद का त्यौहार शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन अनुसार मनाने को कहा।

बैठक में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने सभी को जानकारी देते हुए कहा कि सभी क्षेत्रवासी आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांति पूर्वक त्यौहार मनाए।

बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि यदि कोई प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी देता है या शासन गाइडलाइन का पालन नहीं करता है या शांति भंग करने की कोशिश करता है तो उस पर उचित कानूनी कार्यवाही शक्ति से की जाएगी

और कहा कि सभी लोग शांति से प्यार से त्यौहार मनाएं नगर पालिका से बैठक में उपस्थित रहे बड़े बाबू हसन मुस्तफा ने कहा कि बकरा ईद के दिन नगर पालिका द्वारा पानी व साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा

यदि फिर भी किसी को कोई शिकायत है कार्य हो तो वह नगरपालिका में फोन कर सकता है उनकी बात को संज्ञान में लेकर तत्काल उचित कार्यवाही की जाएगी

किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago