Categories: किरतपुर

किरतपुर टैक्सी स्टैण्ड पर खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई

🔹गाड़ी जलती रहीं और तमाशबीन खड़े हंसते रहे,

बिजनौर के किरतपुर निवासी शानू जैन की गाड़ी ईऑन मे में अचानक आग लग गई, जानकारी अनुसार गाड़ी स्वामी ने गाड़ी गैस रिफिल करके टैक्सी स्टैंड पर खड़ी करदी थी और वहा से चले गए,

किसी काम से गाड़ी चालक (ड्राइवर) कहीं जा रहे थे जैसे ही उनके ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की तो गाड़ी में आग की लपटे उठने लगी ड्राइवर तभी गाड़ी से बाहर निकला और आग को शांत करने की कोशिश की पर आग काबू मै नहीं आयी जिसकी सुचना चालक ने इस घटना की जानकारी गाड़ी स्वामी शानू जैन को दी,

घटना सुनते ही शानू की पैरो तले जमी निकल गई और हड़बड़ाते हुए गाड़ी स्वामी व पड़ोसी तुरंत मौके पहुंचे। बहुत कोशिश करने के बाद भी गाड़ी में लगी आग पर काबू नहीं पा सके।

इस घटना की सूचना मिलते ही किरतपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और वह खड़ी भीड़ को हटाया और घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई पर जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई थी

मिली जानकारी अनुसार अपनी गाड़ी को जलता देख गाड़ी स्वामी शानू जैन को चक्कर आने लगे और वे बेहोश हो गया। गाड़ी में आग लगने का मुख्य कारण एलपीजी गैस लीक होना और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago