Categories: किरतपुर

किरतपुर में खांसी व डायरिया टिका लगने के बाद 5 माह के मासूम की मौत, परिजनो ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाया गम्भीर आरोप

🔹5 माह के मासूम बच्चे की मौत से परिजनो में मचा कोहराम परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप,

Bijnor: नजीबाबाद तहसील के किरतपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए काली खांसी व डायरिया के टीका लगने के कारण 5 माह के मासूम बच्चे की मौत हो गयी जिससे परिजनों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया है,

बच्चें के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे पुलिस मामले की तहकीकात कर रही हैं स्वास्थ्य विभाग प्रभारी का कहना है कि बच्चा पहले से ही बीमार था,

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भोजपुर के किशनपुर में अमित कुमार के 5 माह पुत्र के मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेंटा 2 व रीटा वीम का टीका लगाया था,

परिजनों के अनुसार कुछ घण्टे तक तो बच्चे की हालत ठीक थी बाद में उसे उल्टी दस्त आने शुरू हो गए जिससे उसकी मौत हो गयी, परिजनों का आरोप था कि स्वास्थ्य कर्मियों के लापरवाही के चलते उनके इकलौते मासूम बेटे की मौत हुई है,

सूचना मिलने पर प्रभारी चिक्तिसाधिकारी डॉ ईश्वरानंद व प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरविंद चौधरी गांव पहुंचे, उन्होंने रोते बिलखते हुए परिजनों को समझाया परन्तु परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की जिद्द पर अड़े हुए थे

टिका लगने के बाद एक 5 माह के मासूम बच्चे की मौत परिजनो ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप, bijnor express यू टयूब चैनल पर पूरी रिपोर्ट,

“किरतपुर से हमारे सवांददाता हिमांशु भारती की ये खास रिपोर्ट”

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago