Categories: साहनपुर

फिर पद से हटाए गए खुर्शीद मसूरी, क्या पार्टी में किसी के लिए खतरा है ?

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 27 अगस्त , 2021

◾हाल ही में दो बार पद से हटाये गये।
◾जनाधार वाले नेता हैं खुर्शीद मंसूरी।
◾ नजीबाबाद से विधान सभा चुनाव लड़ने की अटकलें ।

बिजनौर: समाजवादी पार्टी में लखनऊ स्तर से ज़िला उपाध्यक्ष बनकर आये साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी को पार्टी ने अचानक  पदमुक्त कर सबको चौकां दिया । चुनावी मौसम  में समाजवादी पार्टी के ऐसे फैसलों लोगो को हैरत में डाल रहे है।

खुर्शीद मंसूरी इससे पहले समाजवादी पार्टी में नजीबाबाद विधानसभा अध्यक्ष के पद पर थे. कहा जा रहा था कि पद पर रहने के साथ ही खुर्शीद मंसूरी आगामी विधानसभा चुनाव में नजीबाबाद सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे इसलिए पार्टी ने उन्हें पद पर से हटा दिया था.

इसके बाद श्री मंसूरी लखनऊ में मज़बूत पकड़ होने का फायदा उठाते हुए ज़िला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होकर सबको चौकां दिया था अब पार्टी ने उन्हें फिर से पदमुक्त कर दिया है लोगो के कहना है पार्टी में कई गुट बने हुए है जो एक दूसरे की काट करते रहते है पार्टी में एकता नज़र नही आती है।

उधर खुर्शीद मंसूरी ने आरोप लगाया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से पार्टी के ही कुछ नेता घबराये हुए हैं और पार्टी हाईकमान को गलत रिपोर्ट पेश कर उन्हें पद पर नहीं रहने देना चाहते हैं वे विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते है जिसको लेकर उनका विरोधी खेमे अलर्ट है ताकि वो राजनीति में आगे नहीं बढ़ पाये।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago