गोविंद हत्याकांड में खाकी पर गिरी गाज,एसपी ने किया थानाध्यक्ष समेत तीन को सस्पैंड। TV एक्टर ने बरसाईं थीं गोलियां।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना बढापुर क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकांड की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया थानाध्यक्ष बढ़ापुर,हल्का दारोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

आपको बता दे कि गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया। बढ़ापुर पुलिस ने कुआंखेड़ा गोलीकांड और हत्या के मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कुआंखेड़ा, ज्ञान सिंह, जीवन सिंह और गुरजट सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मुख्य हत्यारोपी टीवी कलाकार भूपेंद्र सिंह और उसके नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सोमवार को इनका चालान किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। सोमवार को जीवन सिंह और गुरुजट सिंह पुत्र अग्रेज सिंह निवासी कुआखेड़ा को भी पकड़ लिया

एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा थाना बढापुर क्षेत्रान्तर्गत घटित गोलीकांड की घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया इस दौरान क्षेत्राधिकारी, नगीना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

युवक की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने थानाध्यक्ष बढ़ापुर,हल्का दारोगा और सिपाही को सस्पेंड किया, सुमित राठी, यासीन और कृष्ण कुमार सस्पेंड कर दिया। बढ़ापुर प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह को बनाया गया है

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago