Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में कलयुगी पोते ने अपने दादा को उतारा मौत के घाट

◾मकान और दुकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ।

◾कलयुगी पोते ने अपने 75 वर्षीय दादा आमिर हुसैन पर किया वार

Bijnor में एक कलयुगी पोते द्वारा अपने दादा को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मकान और दुकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में कलयुग की पोते ने अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिलाअस्पताल भेज दिया है और आरोपी पोते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मानीयावाला गांव में आज एक परिवार में मकान व दुकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कलयुगी पोते ने अपने 75 वर्षीय दादा आमिर हुसैन के मुंह और सर पर लकड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा घायल अमीर हुसैन को इलाज के लिए काशीपुर ले जाया गया जहां आमिर हुसैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर पर आरोपी पोते दिलशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बाईट:- मृतक परिजन

रिपोर्ट:- तुषार वर्मा / बिजनौर

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago