Categories: किरतपुर

पंचायत चुनाव/होली त्योहार के दृष्टिगत अवैध शराब कारोबार/निष्कर्षण/भंडारण/परिवहन इत्यादि के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत आबकारी, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों व ग्राम चौकीदारों के साथ हुई मीटिंग

जनपद बिजनौर में श्रीमान संयुक्त आबकारी आयुक्त महोदय मेरठ जोन, मेरठ, श्री महेंद्र सिंह एवं श्रीमान उप आबकारी आयुक्त महोदय, मुरादाबाद प्रभार ,मुरादाबाद श्री आर0के0 निगम के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आगामी पंचायत चुनाव/होली त्योहार के दृष्टिगत अवैध शराब कारोबार/निष्कर्षण/भंडारण/परिवहन इत्यादि के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान अंतर्गत ,आज दिनांक 22 फरवरी 2021 को आबकारी, प्रशासन व पुलिस की संयुक्त रूप से ग्राम प्रधानों व ग्राम चौकीदारों के साथ थाना कोतवाली किरतपुर व थाना बढ़ापुर में मीटिंग हुई।

इस दौरान ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को होली त्योहार और पंचायत चुनाव के दौरान शराब के अवैध कारोबार/निष्कर्षण/भण्डारण/परिवहन इत्यादि के विषय मे सतर्क रहने एवं उनके दायित्वों के बारे में उन्हें अवगत कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों और चौकीदारों को अवैध नकली व सस्ती मदिरा से जनस्वास्थ्य को होने वाले हानियों व राजस्व हानि के प्रति जागरूप किया गया तथा अवैध शराब/मादक पदार्थ के किसी भी सदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचना अविलंब आबकारी विभाग व पुलिस को देने के लिए कहा गया ।

संयुक्त बैठक में जिला आबकारी अधिकारी बिजनौर श्री राजेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी श्री बी0के0 सिंह ,क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -5 सविता चौधरी,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 नजीबाबाद, कृष्ण मुरारी सिंह, निरीक्षक पुलिस जीत सिंह , निरीक्षक पुलिस आशुतोष कुमार सिंह कोतवाली कीरतपुर/थाना बढ़ापुर इत्यादि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रोहित कुमार

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago