जमिएत उलमा हिंद ने बहादुर बेटी की हौसला अफ्ज़ाई के लिए पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा

▪️भगवा गमछा पहने युवकों की भीड़ के खिलाफ अकेले मोर्चे पर डटी हिजाब पहने हुए लड़की,

Karnataka Hijab Row: एक वीडियो में दिखता है कि कॉलेज बिल्डिंग में भगवा पट्टे डाले लड़कों ने बुर्का पहनी लड़की के सामने “जय श्री राम” के नारे लगाए तो मुस्लिम लड़की ने भी जवाब में ज़ोर से कहा “अल्लाह हू अकबर

आप को बता दे कि कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू-मुस्लिम छात्र समूह हिजाब और भगवा स्कार्फ के मामले  पर आमने-सामने हैं. बढ़े हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच कर्नाटक के मांन्ड्या में विरोध प्रदर्शन और संवेदनशील हो गए जब एक बुर्का पहनी हुई मुस्लिम छात्रा के साथ बदसलूकी हुई. कॉलेज में इस छात्रा के सामने भगवा पट्टे डाले लकड़ों के एक बड़े समूह ने नारे बाज़ी की और टिप्पणियां की. यह घटना मान्डा के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की है. सामने आई वीडियो में दोनों पक्ष आमने-सामने दिख रहे हैं. 

वीडियो में एक कॉलेज की युवा लड़की अपना स्कूटर पार्क कर कॉलेज बिल्डिंग की ओर बढ़ रही होती है तभी भगवा पट्टे डाले लड़कों का एक समूह उस बुर्का पहनी लड़की की ओर “जय श्री राम” के नारे लगाता हुआ बढ़ता है. मुस्लिम लड़की ने भी जवाब में “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाए.

इसके बाद लड़की चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है और लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है. इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है.

ताज़ा जानकारी के अनुसार अब भारतीय Jamiat Ulama-i-Hind के सदर Maulana Mahmood Madani ने छात्रों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए
Jamiat Ulama-i-Hind ने इस बहादुर बेटी की हौसला अफ्ज़ाई के लिए पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

वहीं असद्दूदीन ओवेसी ने भी छात्राओं का समर्थन करते हुए कहा कि यह छात्राओं की हक है कि वह क्या पहने,

कर्नाटक PES कॉलेज मंड्या में हिज़ाबी मुस्लिम छात्रा के कॉलेज पहुँचते ही भगवा गमछा डाले छात्रों ने उसे घेरकर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे। अकेली मुस्लिम छात्रा ने भी उनसे ना डरते हुए लगाए ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे।आप यह पूरी न्यूज हमारे यू टयूब चैनल पर भी देख सकते हैं

https://youtu.be/umG8GQXqtfY

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago