जलालाबाद के व्यक्ति की रेल दुर्घटना में मृत्यु होने से मचा हड़कंप

◾मालगाड़ी के चालक द्वारा स्टेशन मास्टर को शव की सूचना दी गई

◾शव की शिनाख्त मोहम्मद अय्यूब मौहल्ला प्रेम नगर कस्बा जलालाबाद निवाड़ी

नगर पंचायत जाललाबाद के ऊपरी मार्ग पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मालगाड़ी के चालक द्वारा स्टेशन मास्टर को खबर दी गई मौके पर पहुँची आरपीएफ के उपनिरिक्षक महावीर सिंह कांस्टेबल राजीव कुमार व जीआरपी के उपनिरीक्षक शिव सिंह नागर मौक़े पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजने के बाद शव की शिनाख्त में जुट गई ।

शव की शिनाख्त मोहम्मद अय्यूब उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र हाफिज मौहम्मद जफर अंसारी (हाफिज किरतपुरिया) मौहल्ला प्रेम नगर कस्बा जलालाबाद थाना नजीबाबाद निवासी के रूप में हुई मृत्यु का कारण ट्रेन की चपेट में आना बताया गया ।

परिवार के सदस्यों के अनुसार मोहम्मद अय्यूब घर से सोमवार की सुबह  दवा लेने के लिए डॉक्टर नाज़िम राजारामपुर के निकले थे थोड़ी देर बाद रेल दुर्घटना की खबर मिली ।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago