बिजनौर में जैन मिलन की बैठक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुई आयोजित।

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

नजीबाबाद। जैन मिलन नजीबाबाद की बैठक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित की गई।संदीप जैन की अध्यक्षता व मंत्री संजय जैन के संचालन में बैठक आयोजित हुई। सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम सामूहिक आरती में भाग लिया।सभी सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष व भगवान पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक की बधाई व शुभकामनाएं दी। संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से किसी प्रतियोगिता का आयोजन करने की सहमति बनी। मंत्री संजय जैन ने सदस्यों को क्षेत्रीय कार्यकारिणी के द्वारा किए गए कार्यक्रमों से अवगत कराया।
सदस्यों ने हाऊजी खेल कर नव वर्ष का स्वागत किया व मनोरंजन किया। सभा की समाप्ति से पूर्व सदस्यों ने भगवान पार्श्वनाथ जी को श्रद्धा पूर्वक पालना झुलाया ।मीटिंग में संजय जैन, संदीप जैन, निशु जैन, नीरज जैन, कुमकुम जैन, राहुल जैन, आशीष जैन, कविता जैन, संगीता जैन, पंडित दिवाकर जैन शास्त्री, पुनीत जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago