बिजनौर के जबर शेर हुसैन ने किया ज़िले का नाम रोशन, जम्मू कश्मीर में आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित ।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 11 जुलाई, 2021

◾अस्सिटेन्ट कमांडेन्ट के पद पर सीमा सुरक्षा बल जम्मू कश्मीर में है तैनात ।

◾ डायरेक्टर जनरल सीमा सुरक्षा बल ने आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया।

जनपद बिजनौर के जबर शेर हुसैन ने जम्मू कश्मीर में बिजनौर का नाम रौशन किया है। बिजनौर निवासी जबर शेर हुसैन, अस्सिटेन्ट कमांडेन्ट सीमा सुरक्षा बल को जम्मू कश्मीर में उत्कृष्ट कोटि की डयूटी करने के लिए डायरेक्टर जनरल सीमा सुरक्षा बल ने आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

अस्सिटेन्ट कमांडेन्ट सीमा सुरक्षा बल जबर शेर हुसैन को वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2019 तक श्रीनगर के अति संवेदशील इलाके जैसे एयर फोर्स स्टेशन अवन्तिपुरा, पुलवामा, पन्थाचैक श्रीनगर में उत्कृष्ट कोटि की ड्यूटी करने के लिए डायरेक्टर जनरल सीमा सुरक्षा बल ने आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक देकर सम्मानित किया है।

जनपद मुख्यालय बिजनौर के मुकरपुरखेमा उर्फ बुखारा निवासी जबर शेर हुसैन सीमा सुरक्षा बल में 1998 में भर्ती हुए तथा वर्तमान समय में अस्सिटेंट कमांडेन्ट के पद पर 92 बटालियन अखनूर जम्मू और कश्मीर में पाक सीमा पर तैनात हैं।

उनके सम्मान से उनके परिजनों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शुभचिंतक उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।

अन्य व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे 😊

बिजनौर एक्सप्रेस की मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago