इजरायल से अरबों डॉलर के अत्याधुनिक हथियार खरीदने वाले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. इजरायल के 20 इंजीनियरों के खिलाफ एक एशियाई देश को बेहद घातक सुसाइड ड्रोन हारोप की तकनीक बेचने का आरोप लगा है. इजरायल ने इस एशियाई देश का नाम नहीं बताया है. यह खबर भारत के लिए दो तरीके से चिंताजनक है. दरअसल, भारत भी इसी ड्रोन को इजरायल से खरीद रहा है, वहीं इजरायल पर कड़ी नजर रखने वाले राजनीतिक ब्लॉगर तिकून ओलम का दावा है कि यह एशियाई देश कोई और नहीं भारत का दुश्मन चीन है.
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ जांच शुरू हुई है. इन पर एक एशियाई देश के लिए आर्म्ड लोटेरिंग ड्रोन मिसाइल या सुसाइड ड्रोन का अवैध तरीके से डिजाइन बनाने, उसका उत्पादन करने और बेचने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने अपने हथियारों के धंधे में सेंध लगने के डर से इस देश का नाम नहीं बताया है. इस खबर के सामने आने से ठीक पहले इजरायल ने ऐलान किया था कि उसने 3 देशों को यह घातक ड्रोन मिसाइल देने का सौदा किया है. इसमें एक एशियाई देश भी शामिल है. यह देश भारत भी हो सकता है.
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…