इजरायल के इंजीनियरो ने सुसाइड ड्रोन हारोप की तकनीक चीन को बेची, भारत को भी खतरा

इजरायल से अरबों डॉलर के अत्‍याधुनिक हथियार खरीदने वाले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. इजरायल के 20 इंजीनियरों के खिलाफ एक एशियाई देश को बेहद घातक सुसाइड ड्रोन हारोप की तकनीक बेचने का आरोप लगा है. इजरायल ने इस एशियाई देश का नाम नहीं बताया है. यह खबर भारत के लिए दो तरीके से चिंताजनक है. दरअसल, भारत भी इसी ड्रोन को इजरायल से खरीद रहा है, वहीं इजरायल पर कड़ी नजर रखने वाले राजनीतिक ब्‍लॉगर तिकून ओलम का दावा है कि यह एशियाई देश कोई और नहीं भारत का दुश्‍मन चीन है.

इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ जांच शुरू हुई है. इन पर ए‍क एशियाई देश के लिए आर्म्‍ड लोटेरिंग ड्रोन मिसाइल या सुसाइड ड्रोन का अवैध तरीके से डिजाइन बनाने, उसका उत्‍पादन करने और बेचने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि इजरायल ने अपने हथियारों के धंधे में सेंध लगने के डर से इस देश का नाम नहीं बताया है. इस खबर के सामने आने से ठीक पहले इजरायल ने ऐलान किया था कि उसने 3 देशों को यह घातक ड्रोन मिसाइल देने का सौदा किया है. इसमें एक एशियाई देश भी शामिल है. यह देश भारत भी हो सकता है.

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago