बिजनौर सिंचाई विभाग ने चार लोगों को जारी  किए अवैध निर्माण रोकने के नोटिस

बिजनौर/शेरकोट:- नागरपुर खड़क सेन  कॉलोनी हरेवली सिचाई विभाग कर्मचारियों के लिए बनी सोने का अंडा देने वाली मुर्गी वही ग्राम वासियों ने सिंचाई विभाग वह मौजूदा गांव के राजनीतिक लोगों पर लगाएं अवैध धन वसूली के आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार हरेवली कलोनी (नागरपुर खड़क सेन ) सिंचाई विभाग कॉलोनी में सन 1978 की बाढ़ से पीड़ितो  परिवार निवास करते आ रहे  हैं, जो कि अपने बच्चों की गुजर बसर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।


      कुछ दबंग लोग सिंचाई विभाग की जमीन के पट्टे एवं निर्माण कराने के नाम पर गांव की भोली-भाली जनता को डरा धमकाकर अवैध तरीके से चंदा वसूलते हैं और इस मै सिंचाई विभाग के  निचले स्तर के अधिकारी भी लिप्त हैं पीड़ितों को आज तक उक्त दबंगों से कोई भी सहायता एवं पट्टे नहीं मुहैया कराये गए हैं। यदि गांव का कोई भी व्यक्ति शौचालय बाथरूम बनाता है तो उसका निर्माण  यह लोग रुकवा देते हैं और सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उस को नोटिस जारी करवा देते है  और फिर यह लोग उस से निर्माण करने के बदले में अवैध वसूली  की मांग करते हैं इस प्रकार आए दिन गांव की भोली भाली जनता को परेशान करते हैं।


   ग्रामवासियों के आरोप है कि सिंचाई विभाग की भूमि पर खुद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से आलीशान कोठी का निर्माण किया गया जिसके खिलाफ सिंचाई विभाग के किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव में भी सिंचाई विभाग के नाम पर अवैध तरीके से उगाई की जाती है उसमें सिंचाई विभाग के कुछ कर्मचारी भी लिप्त बताए जा रहे है।
     जिसको देखते हुए गांव के ही निवासी त्रिलोक सिंह ने दस मई को अधिशासी अभियंता खंड मुरादाबाद को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सिंचाई विभाग एवं अवैध  उगाही करने वाले लोगों की जांच की अपील की लेकिन सही से जांच नहीं हो पाई कारण सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा जांच की अपील करने वाले त्रिलोक सिंह को षड्यंत्र रच जांच से एक दिन पूर्व ही जेल भिजवा दिया गया था । जिसका सारा श्रेय कुछ दबंग लोगो व सिंचाई विभाग के निचले भ्रष्ट अधिकारियों को जाता है उधर त्रिलोक सिंह का यह कहना है कि यदि सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला अधिकारी महोदय बिजनौर सही से जांच नहीं करवाते हैं तो ग्रामीणों के लिए वह हाईकोर्ट कोर्ट की शरण में जाएंगे।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago