दिसंबर के अंत में कुवैत का दौरा करेंगे मोदी,  43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी

🔸1981 के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री..

🔸हाल ही में भारत आए थे Kuwait foreign minister Abdullah Ali Al-Yahya

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 दिसंबर को #कुवैत का दौरा करेंगे, जो 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी।

मोदी ने इससे पहले सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा से मुलाकात की थी।

इस महीने की शुरुआत में, विदेश मंत्री अब्दुल्ला अल-याह्या के साथ बैठक के दौरान, मोदी ने भी अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी। दोनों देशों और उनके लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत-कुवैत संबंधों को मजबूत करना है

बताते चलें कि भारी संख्या में भारतीय कामगार कुवैत में रहते हैं और अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। प्रवासी कामगारों की सुरक्षा के लिए खाड़ी देशों में लेबर लॉ है जिसकी मदद से उनके अधिकारों की रक्षा की जाती है।

बताते चलें कि हाल ही कुवैत के विदेश मंत्री Abdullah Ali Al-Yahya भारत आए थे। 43 साल बाद कोई भारतीय कुवैत में दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

खाड़ी देशों में कुवैत के अलावा कतर, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, सऊदी अरब, और ओमान शामिल हैं। कुवैत वर्तमान में जीसीसी देशों का अध्यक्ष है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आसिद नजीबाबादी की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago