कुवैत में भारतीय मूल के डिलीवरी मैन जे-बाशा-शेख की हत्या, इंसाफ़ दिलाने के लिए आगे आए कुवैती

🔸जे बाशा शेख हत्याकांड में कुवैत पुलिस ने वांछित 25 वर्षीय नागरिक को अंदलूस क्षेत्र से किया गिरफ्तार,

Arab news: कुवैत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कुवैत के अबू फातिरा इलाके में एक भारतीय डिलीवरी मैन की आर्डर करने वाले एक नागरिक ने हत्या कर दी.

दरअसल मामला कुछ ऐसा था कि जब 41 वर्षीय डिलीवरी मैन order लेकर नागरिक के यहाँ पहुंचा तो नागरिक ने उसे बकाया राशि देने से इनकार दिया. जिसके बाद उन दोनों के बीच विवाद हुआ और आर्डर करने वाले व्यक्ति ने डिलीवरी मैन जे-बाशा-शेख को मौत के घाट उतार दिया,

बता दे कि नागरिक के द्वारा order किये गये सामान का दाम KD159 था. डिलीवरी मैन का नाम “जे बाशा शेख” था. भारतीय नागरिक डिलीवरी मैन को मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन देर रात पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है,

आप को बता दें कि अब डिलीवरी मैन का नाम “जे बाशा शेख” के लिए कुवैत में न्याय की मांग हो रही है. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और डिलीवरी मैन को न्याय दिलाए जाने की मांग हो रही है,

जे बाशा शेख के मालिक (कफ़ील) मिशाल अल ग़ुबैशन का कहना है कि वह मरने वाले कर्मचारी के भारत में स्थित पत्नी और उसकी 2 बेटियों को मृतक कर्मचारी का वेतन देंगे और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे.. #الكويت

मालिक (कफ़ील) मिशाल अल ग़ुबैशन

आपराधिक जांच विभाग सीआईडी ने अबू फातिरा इलाके में आज एक भारतीय डिलीवरी मैन की हत्या के आरोप में एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि उसने गिरफ्तारी का विरोध किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने अंदुलूस इलाके से उसे काबू में कर लिया।

एक्स7 ग्रुप में काम करने वाले 41 वर्षीय भारतीय नागरिक शेख पाशा की रविवार सुबह उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अबू फेत्रा के एक घर में सामान पहुंचाने गया था

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने एक मोबाइल फोन कंपनी से 150 दिनार कीमत का इलेक्ट्रिक स्कूटर मंगवाया। जब डिलीवरी मैन सामान को अपने घर पहुंचाता है, तो आरोपी ने डिवाइस के मूल्य का भुगतान करने से इनकार कर दिया और डिलीवरी मैन के साथ विवाद किया घटना के दौरान उसने डिलीवरी मैन को लोहे की रॉड से मारा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Report by Bijnor express

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago