भारतीय किसान संघ ने गन्ना भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराए जाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ।

जनपद बिजनौर की तहसील धामपुर में भारतीय किसान संघ जिला बिजनौर के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में एकत्रित किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार परमांद श्रीवास्तव को सौंपा।

आपको बता दें ज्ञापन में किसानों ने गत वर्ष का गन्ना भुगतान ब्याज सहित शीघ्र कराए जाने की मांग उठाई। इसके अलावा चालू वर्ष के लिए गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र घोषित करने, समिति द्वारा किसानों को s.m.s. के स्थान पर पर्चियां जारी करने, बिजली की पुरानी दर एवं खस्ताहाल लाइनों की मरम्मत कराने, नहर सरकारी व नलकूप से सिंचाई के लिए मुफ्ट बिजली देने, धान खरीद केंद्रों पर हो रही देरी एवं असुविधा को दूर करने और किसानों को संपूर्ण धान लेने की गारंटी दिए जाने की मांग की।

किसानों ने शेरकोट में सड़क के चौड़ीकरण में अधिकृत की गई जमीन की मुआवजा दिलाने की भी मांग की। साथ ही धरने पर बैठे लोगों का समर्थन करते हुए शीघ्र उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री राजकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, भारत सिंह, संजीव कुमार, जागेश कुमार, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

बाइट – ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान संघ


बाइट – वरिष्ठ किसान नेता भारतीय किसान संघ

धामपुर से रिपोर्ट रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago