बिजनौर में नहीं रुक रहीं हैं आग लगने की घटनाएं, ताज़ा मामला नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास का है

🔹अचानक लगी इस भयंकर आग से लाखों का हुआ नुकसान,

Bijnor: नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास में अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई जिसमें आंगन में बंधी एक गाय जलकर राख हो गई जबकि घर में रखा सभी घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया आनन-फानन में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीन घरों का सामान जलकर राख हो चुका था सूचना पर पहुंचे कानूनगो व लेखपाल ने घटनास्थल का जायजा लिया

आप को बता दें कि थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडा माई दास में मुन्नू के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई मुन्नू सिंह उस समय घर पर मौजूद नहीं थे।घर में सिलाई का काम कर रही एक युवती ने भागकर जान बचाई वही आंगन में बंधी एक गाय व घरेलू सभी सामान जलकर राख हो गया

आग लगने के कारण पीड़ित परिवारों का लाखों का नुकसान बताया जा रहा है सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगीना व पुलिस बल ने भी आग बुझाने में सहयोग किया फायर बिग्रेड की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया उधर घटना की सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीराज व कानूनगो ने घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही

गांव में अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई।जिसमें आंगन में बंधी एक गाय जलकर राख हो गई जबकि घर में रखा सभी घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर एक्सप्रेस से हमारे सवांददाता रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago