Categories: किरतपुर

वैश्विक महामारी Covid-19 की तीसरी लहर को देखते हुए किरतपुर के भाजपाइयों ने कसी कमर

🔸प्रदेश सरकार द्वारा 5 वर्ष तक के बच्चों के कोविड-19 किट का वितरण व भाजपाइयों ने किया बन रही सड़क का निरीक्षण,

Bijnor: कल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए कोविड-19 किट का वितरण वह उद्घाटन भाजपा प्रतिनिधिमंडल नगर मंडल किरतपुर द्वारा किया गया

इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंडल किरतपुर के नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत ने फीता काटकर किया। उसके पश्चात उन्होंने 5 वर्ष तक के बच्चों को इस किट का वितरण कर सभी के स्वस्थ रहने की कामना की,

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर ईश्वरनंद , निवर्तमान नगर अध्यक्ष संजय चौहान, सेक्टर प्रभारी अनुज अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू वर्मा, सेक्टर संयोजक कन्हैया राणा, अवनीश चौहान ऊर्फ डंपी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी सम्मिलित रहे।

और कल ही किरतपुर नगर के भाजपा नेताओं के प्रयास से मंत्री अशोक कटारिया की संस्तुति पर डूडा द्वारा नगर मंडल किरतपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा से मुकुल अग्रवाल के घर तक, सरस्वती शिशु मंदिर से अमन गोयल की कोठी तक, मास्टर महिंद्र के मकान से संजीव वर्मा सोनू तक, 2 सड़के राम मंदिर की तरफ की, मेन रोड से राकेश साहनी के मकान तक, मेन रोड से अवधेश वकील के मकान तक, एक सड़क हाईवे से मास्टर आनंद के प्लाट तक सीसी रोड का कार्य प्रारंभ हुआ,

जिसका निरीक्षण व कार्य की समीक्षा करने के लिए आज नगर मंडल किरतपुर के भाजपा नेताओं ने नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत के नेतृत्व में किया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा निवर्तमान नगर अध्यक्ष नामित सभासद संजय चौहान, सेक्टर प्रभारी अनुज अग्रवाल, सेक्टर संयोजक कन्हैया राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव वर्मा सोनू, अवनीश चौहान डंपी ने निरीक्षण कर निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री की जांच की और ठेकेदार को उचित कार्य करने के निर्देश दिए।

किरतपुर से हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago