Categories: साहनपुर

साहनपुर नगरपंचायत की लापरवाही से घरों की टंकियों तक पहुंचा कुर्बानी का खून,

नजीबाबाद न्यूज़: निकटवर्ती कस्बा साहनपुर में टंकी का पानी लाल आने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मोहल्लावासियों ने पानी में खून आने की शिकायत की जिस पर एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल तथा सीओ के निर्देश पर पहुंचे एसआई ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवालों से मामले की जानकारी ली। लाइन में लीकेज के चलते खून टंकी में पहुंचने की बात कही गयी है। उधर, चेयरमैन ने दो-तीन दिनों में लाइनों को ठीक कराने का आश्वासन दिया।

शनिवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर कस्बा साहरनपुर के मोहल्ला सामियान व मोहल्ला सानियान में कई घरों में टंकी से पानी भरने के दौरान खून जैसा पानी आने को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

लोगों ने मामले की जानकारी एसडीएम संगीता को दी। जिस पर लेखपाल छत्रपाल सिंह ने मोहल्ला सामियान में पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

उधर, सीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर एसआई कमल किशोर भी वहां पहुंच गए। मोहल्ला सामियान निवासी श्यामसुंदर टांक, रामानंद टांक, विजय वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, राजीव वर्मा, राजीव कुमार आदि ने बाल्टियों व टबों में भरकर रखे गए खून जैसे पानी को दिखाते हुए कहा कि घरों में नगर पंचायत की टंकियों द्वारा ऐसा पानी पीने के लिए मुहैय्या हुआ है।

लोगों से जानकारी लेने के बाद साहनपुर चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने फोन कर नगर पंचायत के चेयरमैन मेराज को भी मौके पर बुलाया गया। उधर चेयरमैन के साथ पहुंचे जल निगम के कर्मचारियों ने कहा कि जिन लोगों के घरों में टंकी की लाइनों से खून जैसा पानी आया है, उनकी सर्विस लाइन में लीकेज है।

पूर्व में भी उनके घरों में पानी की लाइन से नालियों में बह रहा गंदा पानी पहुंचता रहा होगा। नालियों में ईद के मौके पर खून बहने की वजह से लीकेज के होने की जानकारी हो रही है।

चेयरमैन ने कहा कि टंकी का पानी साफ है। उन्होंने एसआई व लेखपाल के सामने ही मोहल्लेवालों को आश्वासन दिया कि वह दो-तीन दिन में इस समस्या का समाधान करा देंगे। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

एसडीएम संगीता का कहना है लाइन में ही कहीं लीकेज होने से ये दिक्कत आयी है। लीकेज ठीक कराने के निर्देश दिए गए है।

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago