बिजनौर में नजीबाबाद के इस गांव में बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं गांववासी

🔸नजीबाबाद का एक ऐसा गांव जहाँ पानी को भी तरस रहे हैं लोग,

Bijnor: जहाँ भारत देश अपने आप को विश्व में सुपर पावर कहता है वहीं बिजनौर की नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हलदुखाता में मूलभूत सुविधा पानी से वंछित हैं ग्रामीण जो कि इन लोगो का परमसिद्ध अधिकार है,

बताते चलें कि नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले गांव हलदुखाता में लगभग 22 परिवार रहते हैं जिन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं प्राप्त हो रही हैं विद्युत व्यवस्था की बात करें तो सौर ऊर्जा के नाम पर कुछ ही लाइट इन परिवार वालों के पास है

मुख्य सुविधा पानी उन्हें खरीद कर लाना पड़ता है ₹500 में एक पानी का टैंकर खरीद कर वो अपना जीवन यापन करते हैं क्षेत्रीय नागरिक ने बताया कई वर्षों से लगातार वह पानी की मांग कर रहे हैं बड़े बड़े नेता बड़े बड़े लोग अधिकारी आते हैं आश्वासन देते हैं और चले जाते हैं

मूलभूत सुविधा पानी हमारे गांव में नहीं है एकमात्र हैंडपंप लगा हुआ है जिसको बहुत कठिनाई के साथ चार लोग उसको चलाते हैं उसमें कम कम पानी आता है जिससे पूरी पूर्ति नहीं हो पाती

परिवार वालों का कहना है अगर पानी का बड़ा बोर गांव के अंदर हो जाए तो पूरे गांव की पानी की परेशानी दूर हो सकती है

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मांग की बड़ी मेहरबानी होगी अगर उन्होंने इस परेशानी को दूर कर दिया तो गांव में बहुत ही परेशान हाल लोग दिखाई दिए जो आज 2021 आधुनिक युग में मूलभूत सुविधाओं से बहुत दूर हैं,

कुछ ने बताया उनका राशन कार्ड नहीं बन रहा है कुछ बताया व बिजली का गांव में कोई साधन नहीं है, इस मामले में हमने विधायक प्रतिनिधि से बात की है आप उनका पक्ष बिजनौर एक्सप्रेस यू टयूब चैनल पर देखें,

नजीबाबाद का एक ऐसा गांव जहाँ पानी को तरस रहे हैं लोग,. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

नजीबाबाद से अल्ताफ रज़ा की यह खास रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago