बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा में पुलिस ने जन जागरूकता अभियान के अंर्तगत बिलाई शुगर मिल पर किसानों के ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम युक्त हरी लाल स्टीकर लगाकर यातायात नियमों के पालन करने का आह्वान किया l

झालू/ हल्दौर में पुलिस ने यातायात पखवाड़े के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ किसानों के ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम युक्त हरी लाल स्टीकर लगाकर यातायात नियमों के पालन करने का आह्वान किया l
हल्दौर थानाध्यक्ष जीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाते हुए बिलाई शुगर मिल पर किसानों के ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम युक्त हरी लाल स्टिकर लगाऐ।

हलदौर थाना प्रभारी ने किसानों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैक्टर ट्राली पर ओवरलोड गन्ना ने भरें यदि आप सतर्कता बरततें हुए जन सहयोग करेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा l उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाओ से बचने के लिए यातायात पखवाड़े के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाकर नियमों का पालन पालन करने के लिए जागृत किया जा रहा है l यदि हम सब यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग करेंगे तो अनहोनी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है l यदि फिर भी कोई नियमों का पालन या उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे l

उन्होंने कहा कि गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है,जाडों के मौसम में कोहरे के चलते किसानों को सड़क दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है l उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर लगवाते हुए सहयोग करें ,इसी में ही सबकी भलाई है l इस मौके पर हलदर थाना प्रभारी जीत सिंह के साथ बिलाई शुगर मिल हल्का इंचार्ज व कांस्टेबल मौजूद रहे l

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago