Categories: अफजलगढ़

शेरकोट के मदरसा इस्लामिया अरबिया में हुए जलसे में 28 कुरान हिफज मुकम्मल करने वालों को दस्तारबंदी की गई।

Edited By : एम क्यू मालिक | Publised By : बिजनौर एक्सप्रेस | Sherkot, Bijnor, UP | Updated : 19 नवंबर , 2021

शेरकोट : मदरसा इस्लामिया अरबिया जामा मस्जिद से रात बाद नमाज ईशा जलसा दस्तारबंदी का प्रोग्राम बड़े जोर शोर से संपन्न हुआ l जिसमें मौलाना मुफ्ती अशरफ अब्बास देवबंद से तशरीफ लाए और 28 कुरान हिफज मुकम्मल करने वालों को दस्तारबंदी की उन्हें पगड़ी बांध कर सनद दी गई l

जलसे को खिताब करते हुए मौलाना मुफ्ती अशरफ (देवबन्द) ने कहा कि पूरी दुनिया के निजाम अल्लाह के हाथ मे है l यूरोप अमेरिका चीन जापान वगैरह मुल्क जो अपनी मेडिकल सहुल तो पर नाज करते थे l कोरोना की एक लहर से तङपते नजर आने लगे थे पूरी दुनिया मे लोगो को सांसे बचाने को आक्सीजन की कमी से जूझते हुए देखा गया l

सारी कायनात का मालिक अल्लाह है l जब जब खुदा को नजर अंदाज करने की कोशिश की जाती है l अल्लाह अपने होने का अहसास कराते हैं। हमे अल्लाह और अल्लाह के रसूल के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए लोगो की मदद करनी चाहिए l उन्होंने कहा कि अल्लाह सुप्रीम पावर हैं उस के घर सब का हिसाब होगा l हमारे नेक काम और गलत काम हमे बचाने और फसाने का काम करेंगे l

जलसे को मोलाना शफीक अहमद (अफजलगढ़) कारी शरियत (मानियावाला ) आदि ने भी खिताब किया l जलसे की सदारत शहर इ़माम मुंफ्ती मो़हम्मद जकी़ एजाज़ ख़ान क़ासमी व निजामत मुफ्ती दानिश ने की मुल्क और दुनिया मै अमनो अमान के लिए भी दुआ कराई गई l

इस दौरान जमा मस्जिद जनरल सेक्रेटरी काजी शमीमुल हसन, अब्दुल रऊफ ठेकेदार, मस्जिद सदस्य मोहम्मद गुफरान राजा ,शाहिद चांद अहमद, शाहिद सलमानी , सभासद अफजाल अहमद , मास्टर नजाकत हुसैन, हाजी एहसान, जीशान अहमद, हकीम ताजुद्दीन, कारी इंतजार, मौलाना फुरकान, आदि और बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत फरमाई l

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

(डिस्क्लेमर: ये लेखक के विचार/लेख हैं. लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता/सटीकता के प्रति लेखक स्वयं जवाबदेह है. इसके लिए Bijnor Express किसी भी तरह से उत्तरदायी नही है)

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago