धामपुर नगरपालिका में बोर्ड की बैठक में हुआ 34 करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट पास

बिजनौर की धामपुर नगर पालिका की मूल बजट को लेकर बैठक मे 34 करोड़ से अधिक का अनुमानित बजट स्वीकृत हुआ इसके अलावा विकास के हित को देखते हुए कई जरूरी प्रस्ताव पारित किए गए

नगरपालिका की ओर से पालिकाध्यक्ष के सभाकक्ष में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 74 सफाई कर्मी, 17 ड्राईवर और एक हेल्पर आउटसोर्सिंग मत से नियुक्त करने का प्रस्ताव पास हुआ।

भगत सिंह चौक के सौंदर्यकरण के लिए पहले से स्वीकृत बजट को रिवाईज्ड कर करीब 10 लाख स्टीमेट की बढ़ोतरी की स्वीकृति भी प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि अमृत अभियान 2.0 के तहत नागरिकों को पाइप लाइन के माध्यम से हर घर जल पहुंचाने का कार्य किया जायेगा।

ये कार्य दो साल के भीतर पूरा किया जाना है। जल निगम के अधिकारी इस योजना पर कितना खर्च आयेगा वह सर्वे कर इस्टीमेट उपलब्ध करायेंगे। इस योजना को 2025 से 2040 तक को दृष्टिगत रखते हुए क्रियान्वित किया जायेगा।

वार्ड नंबर सात सैनी बस्ती में पालिका की ओर से एक नलकूप लगेगा। नागरिकों को शीतल पेयजलापूर्ति के लिए पांच नये वाटर एटीएम लगाये जायेगें। पांच वाटर एटीएम की पालिका मरम्मत कराकर चालू करायेगी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने तथा संचालन अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार ने किया।

बैठक में जितेंद्र गोयल, रिहान शेख, तरूण बिश्नोई, हैदर अली, जसप्रीत रॉकी, भूपेंद्र सैनी, सुरेंद्र बॉबी राकेश चौधरी, फरीद अहमद, दानिश अहमद , अजय मित्तल, शमशेर, अफसर आदि सभासद मौजूद रहे।

बिजनौर से हमारे संवाददाता दिनेश कुमार प्रजापति की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago