Categories: नहटौर

बिजनौर स्वाट/सर्विलांस व नहटौर पुलिस की संयुक्त छापेमारी में अवैध शराब बनाने वाले सात अभियुक्त गिरफ्तार

बिजनौर के नहटौर में स्वाट/सर्विलांस व नहटौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापेमारी में 07 अभि0गण अवैध शराब का निष्कर्षण करते हुये, 250 लीटर इएनए (एल्कोहल), 58 बोतल अपमिश्रित शराब, 105 क्वार्टर देशी शराब तथा अन्य शराब बनाने के उपकरणों व तस्करी में प्रयोग की जा रही डस्टर कार सहित गिरफ्तार

आप को बता दे कि नहटौर में एसपी पूर्वी व सीओ धामपुर के कुशल पर्यवेक्षण में स्वात सर्विलांस टीम व थाना नहटौर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से बनाने वाली शराब की फेक्ट्री पकड़ी है मौके से पुलिस ने खाली क्वार्टर, शराब बनाने के उपकरण सहित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेस कोंफ्रेंस करते हुए बताया कि स्वाट,सर्विलांस व थाना नहटौर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्यवाही करते हुए नहटौर क्षेत्र के गांव बिलासपुर से अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 2500 लीटर अल्कोहल, 58 बोतल मिश्रित शराब, 105 क्वार्टर सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

एसपी पूर्वी ने बताया कि 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है छह अभियुक्त अभी फरार है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।एसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह द्वारा छापेमार कार्यवाही करने वाली टीम को ₹25000 की पुरस्कार की घोषणा की गई है

अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर लगा छापा, उपकरण सहित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार। आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago