Bijnor Express

बिजनौर में हुए गोलीकांड में मृतक गोविंद ने कसम देकर बचा ली बहन की जान टीवी एक्टर ने बरसाई थी परिवार पर गोलियां। गोलीकांड से पहले की थी पुलिस से शिकायत।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेशबिजनौर में बढ़ापुर के कुआं खेड़ा खदरी गांव मे जमीनी विवाद के चलते हुए गोली कांड में गोविंद नाम के युवक की गोली लगने से हुई मौत हो गई थी गोली चलने से पहले मृतक गोविंद बहन की रक्षा के बंधन निभाना नही भूला।दरअसल, गोविंद को गोली चलने का अंदेशा हो गया था राइफल के साथ आता देख गोविंद ने अपने साथ में मौजूद बहन को कसम देकर गन्ने के खेत में छिपने के लिए मजबूर कर दिया जिस कारण बहन की जान बच गई नही तो पूरे परिवार के साथ बहन भी गोली का शिकार हो जाती। इस झगड़े में आरोपी भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायफल व 10 जिंदा कारतूस बरामद किये है।बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह पुत्र हुकुम सिंह की गांव में ही कृषि भूमि है।गुरदीप सिंह ने खेत में ही अपना मकान बना रखा है। उक्त खेत के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह से बीते कुछ समय से मेढ को लेकर विवाद चला आ रहा था। इस कारण गुरदीप सिंह द्वारा लगातार थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई जा रही थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। मामला एक सप्ताह पहले का है भूपेंद्र सिंह द्वारा गुरदीप सिंह के खेत की मेढ पर खड़े एक पेड़ को काट लिए जाने के कारण थाना बढ़ापुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी, परन्तु हलका दरोगा द्वारा 107/116 की कार्यवाही कर कार्यपूर्ति कर दी गई।आपको बता दे कि रविवार को भूपेंद्र सिंह द्वारा अपने खेत की तारबाड़ करते समय उसके खूंटे गुरदीप सिंह के खेत मे गाड़ने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौच से बढ़े विवाद में भूपेंद्र सिंह ने अपने रिवाल्वर से गुरदीप सिंह (60 वर्ष) पुत्र हुकुम सिंह, गोविंद सिंह गोविंदा (26 वर्ष) पुत्र गुरदीप सिंह, अमरीक सिंह (24 वर्ष) पुत्र गुरदीप सिंह पर गोली दाग दी। गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमरीक सिंह को तीन गोली पेट में लगी। गुरदीप सिंह को एक गोली गले में लगी।मौके पर मौजूद गुरदीप सिंह की पत्नी वीरोबाई (50 वर्ष) के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गई। सभी घायलों को उचित उपचार के लिये अफजलगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!