जनपद बिजनौर में जारी है आग का तांडव किसानों की फसल जलकर हुई राख, कई लाख का नुकसान

Bijnor: ताज़ा घटना बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र की है जहाँ आग का भयंकर तांडव देखने को मिला जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है लगभग 4 हजार कुंतल गन्ना और लगभग 40 कुंतल गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई

किसानों का लाखों का रुपय का नुकसान होना बताया जा रहा उधर आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों बामुश्किल आग पर काबू पाया।

आपको बता दें की बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के गांव इनायतपुर में अज्ञात कारणों से गन्ने और गेहूं की खड़ी फसलों में आग लग गई। किसानों की लगभग 50 बीघा गन्ने की फसल और 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है जिससे किसानों का लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है

https://youtu.be/rJmZSwUIN-8

वहीं बिजनौर में हवा के चलते कई जगहों पर आग लगने की खबरें आई जिसमें नजीबाबाद, कोतवाली शहर, किरतपुर, सहित अफजलगढ़ में भी आग लगने की खबरें हैं,

कोतवाली शहर के झलरी गांव में अज्ञात कारणों के चलते पशु घेर में आग लग गयी जिसमें चार पशुओं के जलने की खबरें आ रही और 1 पशु की मौत हो गई हैं,

वहीं किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कित्थोड़ा मुक्ति में भी लगी भीषण आग, जिसमें ग्रामीणों का लाखो का हुआ नुकसान घटना से गांव में अफरा-तफरी मची,सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे अधिकारी

वहीं नजीबाबाद रायपुर अड्डे पर भी धर्म कांटे के पीछे खड़ी झाड़ियों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई, स्थानीय लोगों की समझदारी से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago