Categories: नहटौर

बिजनौर: जंगल में युवती से किया जबरन रेप, विडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल की

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में जंगल में युवती के साथ जबरन रेप कर बनाई विडियो, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद इस मामले में नहटौर पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार,

आप को बता दें कि बिजनौर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ अभियुक्तों द्वारा युवती से जबरन रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वायरल वीडियो 1 महीने पहले का बताया जा रहा है।

इस वायरल वीडियो में आरोपी युवक द्वारा युवती से जबरन जंगल मे रेप किया जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 2 युवकों को हिरासत में लिया है और विधिक कार्यवाही कर जेल भेज रही है

बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में अभी 1 महीने पहले कुछ लोगों द्वारा युवती को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई थी। इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आज दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह दोनों युवक दबंग टाइप के हैं। जंगल में एक युवती को अकेला पाकर पहले तो उसके साथ जबरन बलात्कार किया। बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ही समुदाय के एक युवक और युवती का शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पीड़िता के घरवालों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी ने कहा कि यह वीडियो 1 महीने पहले का है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करके 376 व अन्य धाराओं में जेल भेजा जा रहा है

जंगल में युवती के साथ जबरन रेप कर बनाई विडियो, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद इस मामले में नहटौर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा और नहटौर से हमारे सवांददाता मोहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago