नजीबाबाद में सपा बँटी सात टुकड़ो में सपा नेताओ द्वारा सात अलग धड़ो में ज्ञापन दिया गया

Edited By : विकास आर्य | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 15 जुलाई, 2021

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद तहसील में आज योगी सरकार के नीतियों के खिलाफ ज्ञापन देते हुए सपा सात टुकड़ो में बटती नज़र आई । सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा सात अलग धड़ो में ज्ञापन दिया गया।

शहर नजीबाबाद से चार धड़ो में ज्ञापन दिया गया । नजीबाबाद विधायक हाजी तसलीम ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी मे सौपा।

नजीबाबाद से पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खान ने पंचायत चुनाव में हुई गुंडागर्दी लोकतंत्र की हत्या बढ़ती महंगाई, आज़म खाँ की रिहाई बेरोजगारी व बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी मे सौपा।

सपा नेता रफीक अंसारी ठेकेदार पूर्व विधान सभा प्रभारी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी मे सौपा।

सपा नेता आयशा सिद्दीकी द्वारा तहसील पहुँचकर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

जलालाबाद से भी महमूद कुरेशी द्वारा योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी मे सौपा।

राहुखेड़ी कौरा जलालाबाद से अलग सपा के गुट के वरिष्ठ नेता फुरकान खान व व्यापार सभा ज़िला उपाध्यक्ष नफ़ीस अहमद ने प्रदर्शन कर योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया ।

साहनपुर से पुर्व चैयरमैन खुर्शीद मंसूरी अकेले डटे रहे उन्होंने भी योगी सरकार के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन नजीबाबाद उपजिलाधिकारी परमानंद झां व पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र सिंह की मौजूदगी मे सौपा

सात ज्ञापनों में से मात्र एक ज्ञापन ही तहसील परिसर में आयशा सिद्दीकी द्वारा दिया गया, बाकी सभी कार्यकर्ताओं से ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी द्वारा उनके निवास स्थान से ही लिया गया।

उपरोक्त ज्ञापन के सम्बंध में जब एसपी ग्रामीण से जिला बिजनौर से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं से सुबह ही वार्ता कर ली गई थी व सभी नेता व विधायक नजीबाबाद अपने आवास पर ही ज्ञापन देने के लिए राजी हो गए थे

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor Express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago