नजीबाबाद में एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्यायें,12 शिकायतें में से 4 का मौके पर ही किया निस्तारण

Reported by: विकास आर्य | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल थाना पर थाना समाधान दिवस आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए उनके त्वरित व विधिक निस्तारण हेतु संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना नजीबाबाद पर जनसुनवाई की गई, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नजीबाबाद मौजूद रहे ।

थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन की अध्यक्षता में थाना नजीबबाद प्रभारी की मौजूदगी में जिसमें फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया फरियादियों द्वारा 12 शिकायतें आयी 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतों का निस्तारण कराने को लेकर वहां मौजूद संबंधित राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुयी सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago