नजीबाबाद थाने में युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर किया हंगाम।

नजीबाबाद: थाने में एक युवक ने विषैला पदार्थ खाकर जमकर उत्पात मचा। युवक की हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने युवक की नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

आपको बता दे कि किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर शाहबुद्दीन निवासी सुनील ने मुख्यमंत्री के पोर्टल व सीओ काे शिकायती पत्र भेजकर बताया कि एक वर्ष पहले उसने अपनी बेटी की शादी नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलावपुर नैनू निवासी नितिन पुत्र जयप्रकाश से की थी।

शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर सामान दिया था। पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए बेटी को मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं। 15 मई को पति नितिन, ससुर जयप्रकाश, सास बबीता ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने बेटी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने आराेपित नितिन को थाने ले आई। नितिन ने थाने में आते ही जमकर उत्पात मचाया और पुलिस को हाथ न लगाने की धमकी देते विषैला पदार्थ खा लिया। पुलिस की गाड़ी के आगे जमीन पर लेट गया।

युवक की हालत बिगड़ने से पुलिस के हाथ-पांव फुल गए। पुलिस आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर
दिया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब व फेसबुक लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago