बिजनौर के नजीबाबाद में विधुत विभाग का सरकारी कर्मचारी कर रहा हैं बिना मास्क के पब्लिक डीलिंग

Bijnor: एक ओर तो हमारे देश की जनता कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है, दूसरी ओर उसी देश के कुछ सरकारी कर्मचारी इस बीमारी को खेल समझे हुए हैं

जबकि शासनादेश हैं कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के नहीं जाएगा और सरकारी कार्यालयों में मास्क लगाकर अपने काम निपटायेगा, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने कोरोना जैसी गंभीर बीमारी को खेल समझ रखा है

एक वायरल वीडियो में नजीबाबाद के आदर्श नगर स्थित विद्युत उप-खडं केंद्र पर शहरी विद्युत बिल जमा काउंटर पर कर्मचारी के द्वारा बिना मास्क के बिजली के बिल जमा किए जा रहे हैं।

जबकि बिजली बिल जमा काउंटर पर सुबह से शाम तक भीड़ ही भीड़ नजर आती है। बिजली का बिल जमा करने वाले कर्मचारी को ना तो अपने परिवार की चिंता है और ना ही दूसरों के परिवार की।

संबंधित अधिकारी को चाहिए कि ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें, जिससे अन्य कर्मचारी सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सकें।

नजीबाबाद से नसीम अहमद की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago