जनपद बिजनौर की झालू नगर पंचायत में सभासद मांगो को लेकर कार्यकाल में ताला बंदी कर धरने पर बैठे ।

झालू नगर पंचायत सभासदो ने आज कई मांगो को लेकर पंचायत कार्यकाल मे आज ताला बंदी कर धरने पर बैठे हुए हैं ।

सभासदो की मांग है कि बोर्ड बैठक जल से जल्द कराई जाय। और उनकी मांगे पूरी की जाय।जिस पर एस डी एम सदर विक्रमादित्य एवं तहसीलदार ने ई ओ नगर पंचायत एवं नगर पंचायत अध्यक्ष से शीघ्र वार्ता कर मामलें का निस्तारण की बात कही।

सभासदो का आरोप है कि चेयरमैन शहजाद अहमद हठधर्मीता कै चलते 18 माह से बोर्ड की मीटिंग नही हो पा रही है। दूसरी ओर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अलोक कुमार ने बताया है।कि बिना किसी आदेश एवं बोर्ड मे प्रस्ताव पास कराए हुए बग़ैर खम्भों को काटा जा रहा है। जिसकी तहरीर थाने मे दे दी गई है।

पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। वही नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाय गये सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा सभासदो द्वारा कार्यालय मे तालाबंदी कानून के विरुद्ध है।मैंने बोर्ड कि मिटिंग के लिये एजेन्डा सभासदो के पास भेजा था। जो उन्होंने फाड़ दिय़ा। मै कस्बे के विकास के लिए सदैव तत्पर हूँ । मै किसी के दबाव मे आकर नाजायज़ का नही करेंगें। उन्होंने खम्भे चोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए दूसरे स्थान पर लगाय जाने की बात कही।

धरना की अध्यक्षता नसरीन जहां व संचालन कर्मेन्द्र चौधरी ने किया। धरने को सफल बनाने मे हरस्वरूप, दिलशाद कुरैश, कमरूल हसन, रूबी, उपेन्द्र मास्टर सतेनद्र, नवनीत अग्रवाल,संजय वर्मा,पंकज अग्रवाल आदि सभासदो मौजूद थे।

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago