Categories: नहटौर

धामपुर तहसील में किसान को लेखपाल और उसके साथियों ने पीटा।

Bijnor प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन फार्म पर पात्रता की रिपोर्ट लगवाने गए किसान को एक लेखपाल और उसके साथियों ने धामपुर तहसील के हॉल में गिराकर बुरी तरह से पीटा। किसान के चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। किसान के बचाव में आए हल्दौर ब्लाक के भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ भी लेखपालों ने धक्कामुक्की की। किसान ने लेखपाल रणवीर सिंह को नामजद कर कई अज्ञात के लेखपालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। लेखपाल के किसान को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है।

नहटौर थाने के गांव पहाड़पुर चतर निवासी टीकम सिंह पुत्र पीतांबर सिंह भाजपा भटियाना मंडल के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया गया कि अपने पुत्र गौरव का वह कई बार आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उसे किसान सम्मान निधि नहीं मिली। वह आवेदन फार्म पर किसान पात्रता की रिपोर्ट लगवाने को तहसील में हलके के लेखपाल रणवीर सिंह के पास आया था। लेखपाल के कहने पर उसने 500 रुपये उन्हें पहले से ही दे रखे हैं। जब वह शुक्रवार को लेखपाल के पास पहुंचा तो लेखपाल ने उससे 500 रुपये और मांगे। आरोप है कि रुपये न देने पर लेखपाल क्रोधित हो गया। इसी बीच वहां अन्य लेखपाल भी पहुंच गए। इसके बाद लेखपाल रणवीर और उसके साथियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। किसान ने तहसील में मौजूद तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान से शिकायत की, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। हल्दौर ब्लाक के भाजपा किसान मोर्चे के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार रमेश सिंह ने मामले की जांच बैठा दी।

नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। मारपीट की घटना के बाद उनके पास पीड़ित किसान और लेखपाल दोनों आए थे। लेखपाल को भी चोट आई है। उन्होंने किसान और लेखपाल दोनों से मेडिकल कराकर पुलिस में तहरीर देने को कहा है। वहीं, लेखपाल रणवीर सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि किसान ने ही उनके साथ अभद्रता की है। समझाने का प्रयास करने पर भी वह नहीं समझा। उल्टे किसान ने ही उनके साथ मारपीट की है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच के आदेश तहसीलदार को दिए है। जांच रिपोर्ट आने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

भाजपाइयों में नाराजगी, विधायक से शिकायत
घटना की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत नहटौर विधायक ओमकुमार से की। विधायक ने इस संबंध में डीएम से बात की और आरोपी लेखपाल और उसके साथी लेखपालों पर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago