धामपुर में एसपी पूर्वी ने की मॉक ड्रिल की कॉल सीओ,थाना प्रभारी, पीआरवी, कोबरा मोबाइल व चौकी प्रभारियों का रिस्पांस टाइम रहा 15 मिनट

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र धामपुर में एसपी पूर्वी ने की मॉक ड्रिल की कॉल सीओ थाना प्रभारी पीआरवी, कोबरा मोबाइल व चौकी प्रभारियों रिस्पांस टाइम 15 मिनट रहाआपको बता दे कि दिनांक 15-12-2023 को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, जनपद बिजनौर के निर्देशानुसार थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत नगीना चौराहा पर किसी भी अप्रिय/आकस्मिक घटना घटित होने पर तत्काल न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुँचकर कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा मौके पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिसबल को मॉक ड्रिल कराई गई।किसी भी घटना की सूचना पर तत्काल एलओ स्कीम लागू कर स्थिति पर नियन्त्रण किया जायेगा। मॉक ड्रिल में क्षेत्राधिकारी धामपुर एवं थाना प्रभारी धामपुर, पीआरवी/कोबरा मोबाइल एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारियों का दिये गये घटनास्थल पर पहुंचने का रेस्पॉन्स टाइम चेक किया गया । सूचना के क्रम में सभी का घटनास्थल पर पहुँचने का एवरेज रिस्पांस टाइम 15 मिनट रहा।अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा समस्त पुलिस अधि0/कर्म0गणों को किसी भी घटना के घटित होने अथवा कानून व्यवस्था की आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर कम से कम रेस्पॉन्स टाइम में घटनास्थल पर पहुंचने हेतु ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago