बिजनौर में बिना मास्क लगाए दरोगा ने काटा चालान, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ लाइन हाजिर

बिजनौर में एक दरोगा का चालान काटते हुए बिना मास्क लगाए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है पीड़ित द्वारा वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर वायरल किया गया है

बिना मास्क लगाये चालान करते दरोगा

पीड़ित का आरोप भी है कि पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान करके उनका चालान काटा जा रहा है जबकि कानून का पालन करने वाले ही कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बात से नाराज पीड़ित ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के जाटान पुलिस चौकी के इंचार्ज मनोज कुमार दरोगा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

पीड़ित युवक

इस वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कुर्सी पर बैठकर लोगों का चालान काट रहे है। लोगों का चालान काट रहे दरोगा भले ही अन्य लोगों का मास्क ना लगाने पर चालान काट रहे हैं

लेकिन इस वीडियो में दरोगा भी बिना मास्क के कुर्सी पर बैठे हुए हैं। भले ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट देते हुए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दुकानों को खोला गया है

काटा गया चालान

लेकिन जब कानून का पालन करने वाले ही कानून को नहीं मानेंगे तो दूसरों से कैसे उम्मीद लगाई जा सकती है कि वह कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करेंगे।

बिना मास्क लगाए दरोगा ने काटा चालान वीडियो वायरल होने के बाद हुआ लाइन हाजिर.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago